Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

चार सौ जानवरों को कटने से बचाकर कानपुर के इस IPS ने दिखाया दम!

पशु तस्करों द्वारा एसीपी रामटेके की कार को दो बार से ज्यादा बार टक्कर मारी गई और उनकी जान लेने का प्रयास किया गया। परंतु एसीपी ने पशु तस्करों से अपनी जान की परवाह न कर किसी तरह एक ट्रक के आगे अपनी कार अड़ा, पशु तस्करों को समर्पण करने पर मजबूर कर दिया…

IPS एसएस रामटेके

कानपुर | करीब दो दिन पहले रात तीन बजे मुखबिर से सूचना मिली। सूचना थी पशु तस्करों की। बिना वर्दी सादे कपड़ों में जान की परवाह किए बिना पुलिस टीम पशु तस्करों से मोर्चा लेने चल पड़ी।

पुलिस टीम की कमान थी आईपीएस सुमिति सुधाकर रामटेके के हाथ में। पशुओं से भरे आठ ट्रक जिसमें लगभग 360 पशुओं को ठूंस कर उन्नाव स्थिति स्लाटर हाउस ले जाया जा रहा था, को धर दबोचा गया।

इस कार्रवाई में न सिर्फ पशुओं की जान बची बल्कि फिल्मी स्टाइल में महाराजपुर थाने से आगे कार रोक कर पशु तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया।

जानकारी के अनुसार पशु तस्करों द्वारा एसीपी रामटेके की कार को दो बार से ज्यादा बार टक्कर मारी गई और उनकी जान लेने का प्रयास किया गया। परंतु एसीपी ने पशु तस्करों से अपनी जान की परवाह न कर किसी तरह एक ट्रक के आगे अपनी कार अड़ा, पशु तस्करों को समर्पण करने पर मजबूर कर दिया।

बताते चलें कि 2022 के आईपीएस सुमिति सुधाकर रामटेके महाराष्ट्र जिले से आते हैं। कानपुर नगर इनकी पहली पोस्टिंग है।

अब इसमें आगे की खबर यह है कि इन बेजुबान जानवरों की जान बचाने वाले ट्रेनी आईपीएस व एसीपी चकेरी एस एस रामटेके के साहस को सम्मान दिया जाएगा। सम्मानित करेंगे दैनिक स्वदेश समाचारपत्र के ब्यूरो प्रमुख, पत्रकार वीरेंद्र पाल ‘नवतेज’।

पत्रकार वीरेंद्र पाल

ब्यूरो प्रमुख ने भड़ास से हुई बातचीत में कहा कि अभी तक किसी भी पशुप्रेमी संस्था एवं राजनीतिक दलों के नेताओं व सामाजिक संस्था ने उनका सम्मान करना तो दूर कार्य की सराहना भी नहीं की।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन