Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मीडिया के मुताबिक इस्राइल युद्ध रोकना चाहता है लेकिन ईरान नहीं!

अनिल जैन-

स्राइली मीडिया के मुताबिक इस्राइल ने ईरान को संदेश भेजकर युद्धविराम की अपील की है। इस्राइल की इस अपील पर ईरान ने कहा है कि यह युद्ध बंद करने का समय नहीं है।

13 जून को ईरान पर इस्राइल हमले से शुरू हुए इस युद्ध में 21 जून को अमेरिका भी कूद पड़ा था। एनडीटीवी के मुताबिक अमेरिकी अखबार ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के हवाले से इस्राइल के अखबार ‘द टाइम्स ऑफ इस्राइल’ ने खबर दी है कि ईरान के परमाणु ऊर्जा केंद्रों पर अमेरिकी हमलों के बाद से ही इस्राइल ईरान के साथ युद्ध रोकना चाहता है।

खबर में अरब सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि ईरान अभी अमेरिकी हमलों का पर्याप्त जवाब देना चाहता है। उसके बाद ही वह युद्ध रोकने के प्रस्ताव पर सोचेगा।

बहरहाल, इस्राइल का युद्धविराम का प्रस्ताव एक तरह से इस बात का संकेत है कि उसने हार मान ली है और उसका हार मान लेना अमेरिका के भी हार मान लेने का संकेत है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन