Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

लेबनान में वॉर रिपोर्टिंग कर रहे तीन पत्रकारों को इज़राइल ने टारगेट करके मार डाला!

विवेक त्रिपाठी-

“वैश्विक पत्रकारिता के लिए ये अच्छा नहीं हुआ.. लेबनान में वॉर रिपोर्टिंग कर रहे तीन पत्रकारों को इज़राइल ने टारगेट करके मार डाला!!”

पत्रकारिता जगत के लिए आज हुई ये घटना बहुत ही दुखद है.. ईरान-इज़रायल युद्ध की रिपोर्टिंग कर रहे तीन पत्रकारों पर हमला किया गया. ये हमला इज़राइल ने किया.. तीनों पत्रकार एक ही कार पर सवार थे..

इज़राइल के हमले में अल मनार न्यूज़ चैनल के पत्रकार अली शोएब, अल मयादीन चैनल की रिपोर्टर फातिमा फ़तूनि और फातिमा के साथ कैमरामैन उनका चचेरा भाई.. तीनों मारे गए..

ईरान-इज़रायल युद्ध में पहली बार ऐसा हुआ है जब पत्रकारों को टारगेट किया गया है.. इज़राइल ने ज़ज़्ज़िन के एक कस्बे में पत्रकारों की कार को टारगेट किया और हमला कर दिया..

इज़राइल डिफेंस फोर्सज़ यानि आईडीएफ ने दावा किया है कि शोएब ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह की एलीट रदवान फोर्स का एक आतंकी था जो कई साल से पत्रकार के रूप में ऑपरेट कर रहा था..

इजराइल आर्मी का दावा है कि शोएब दक्षिणी लेबनान और बॉर्डर में इज़राइल डिफेंस फोर्सज़ के सैनिकों की लोकेशंस को ईरान से साझा कर रहा था..

हालांकि, आईडीएफ ने फातिमा फ़तूनी और उसके कैमरामैन भाई की मौत पर कोई बयान जारी नहीं किया है..

लेबनान के प्रधानमंत्री जोसेफ ऑन ने घटना की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा इज़राइल ने युद्ध के बेसिक नियम तोड़े हैं.. अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का उल्लंघन किया है.. प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने भी इसे गलत बताया है.. फिलहाल ये वीडियो फातिमा फ़तूनी का है जो अपनी मौत से आधे घंटे पहले युद्ध की कवरेज कर रही थीं..

पत्रकारों का मरना दुखद होता है..


टायर, लेबनान…. लेबनानी पत्रकार फातिमा फतूनी और हज अली शोएब की गाड़ी पर इज़राइली हवाई हमलों में हत्या के बाद, साथी पत्रकार विरोध में इकट्ठा हुए। इस युद्ध अपराध, मानवीय क़ानून के उल्लंघन और अपने साथियों पर हमले की निंदा की। इन पत्रकारों की सुरक्षा के लिए दुआ कीजिए- उमाशंकर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन