Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

इंडिया न्यूज़ चैनल पर महिला एंकर ने लगाया सैलरी रोकने का आरोप, एक्स पर उसकी पोस्ट हुई वायरल!

नई दिल्ली। इंडिया न्यूज़ चैनल संचालित करने वाली कंपनी ITV नेटवर्क में बतौर एंकर कार्यरत रहीं दीप्सी द्विवेदी ने संस्थान प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दीप्सी का कहना है कि संस्थान छोड़ने के बावजूद उन्हें अब तक उनकी अंतिम सैलरी का भुगतान नहीं किया गया है।

दीप्सी द्विवेदी के मुताबिक उनका एम्प्लॉयी कोड ITVN2478 था। उन्होंने 10 सितंबर 2025 को ITV नेटवर्क से इस्तीफा दिया था और उन्हें 10 अक्टूबर 2025 को औपचारिक रूप से कार्यमुक्त (रिलीव) कर दिया गया। इसके बावजूद आज तक उनकी सैलरी लंबित है।

दीप्सी ने आरोप लगाया है कि बार-बार संपर्क करने के बावजूद HR साजिद ने उनका नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया है, जिसके चलते वह अपनी सैलरी को लेकर कोई संवाद भी नहीं कर पा रही हैं।

मामले को सार्वजनिक करते हुए दीप्सी द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इंडिया न्यूज के मालिक और राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा को भी टैग किया है और न्याय की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि संस्थान में काम करने के बाद इस तरह का व्यवहार न केवल पेशेवर है, बल्कि मानसिक उत्पीड़न की श्रेणी में भी आता है।

मीडिया इंडस्ट्री में यह कोई नया मामला नहीं है। कई बार संस्थान छोड़ने वाले कर्मचारियों को फाइनल सेटलमेंट और सैलरी के लिए महीनों तक भटकना पड़ता है, लेकिन किसी HR द्वारा कर्मचारी का नंबर ब्लैकलिस्ट कर देना एक गंभीर और असंवैधानिक कदम माना जा रहा है।

फिलहाल इस मामले में ITV नेटवर्क या HR विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


इंडिया न्यूज द्वारा किसी एंकर की सैलरी न देना गलत है. ऊपर से HR नंबर ही ब्लॉक कर दे रहा है. ये क्या तरीका है? -गोविंद प्रताप सिंह, पत्रकार



अपडेट- महिला पत्रकार ने अपना एक्स पोस्ट डिलीट कर दिया है। उधर इंडिया न्यूज़ प्रबंधन ने नौकरी छोड़ने वालों को मेल जारी किया है। देखें-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन