Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जगेन्द्र के परिवार को लालच और धमकियां, डीएम दफ्तर के सामने पत्रकारों ने की तेरहवीं

शाहजहांपुर : पत्रकार जगेंद्र सिंह की मौत के बाद उनके परिवार को धमकी और लालच देने का सिलसिला जारी है। मृतक के परिजनों ने धमकाने की शिकायत पुलिस में दी है। पिछले सात दिनों से धरने पर बैठे परिजनों ने जगेन्द्र का तेहरवीं संस्कार भी कर दिया। जिले के तमाम पत्रकारों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने जगेन्द्र का तेहरवीं संस्कार किया। इस दौरान पत्रकारों ने हवन पूजन कर 13 ब्राह्मणों को भोजन भी कराया। 

जगेंद्र के पिता सुमेर का कहना है कि बेटे की मौत के 13 दिन बीत जाने के बाद भी मामले में कोई न्याय नहीं मिला है, बल्कि उनके परिवार को पैसों का लालच दिया जा रहा है और बात न मानने पर धमकी दी जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक जगेन्द्र के बेहद करीबी वकील ने परिवार से समझौता करने की सिफारिश की, जिसके बाद परिवार के लोग भड़क गए और वकील सहित उनके साथी को वहां से भागने को मजबूर कर दिया। परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी है। पुलिस ने इस पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है।

उधऱ, हत्या की रिपोर्ट में नामजद आरोपी पर एक पत्रकार को धमकाने का आरोप है। कलक्ट्रेट में पत्रकार संघर्ष समिति द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन में सहभागिता करने वाले पत्रकार सलमान ने आरोप लगाया है कि वह शनिवार शाम अखबार के दफ्तरों को धरना प्रदर्शन की दैनिक रिपोर्ट देने जेल रोड पर जा रहे थे। इस्लामियां तिराहे से बहादुरगंज की ओर बढ़ने पर जेल के पीछे वाले बर्फखाने के पास खड़े हत्या व गैंग रेप के आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ जान से मारने की धमकी दी।। सोमवार को इस संबंध में डीएम और एसपी से शिकायत की जाएगी।  

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन