Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

जगेंद्र की हत्या से हाथरस के पत्रकारों में रोष, मंत्री पर कार्रवाई के लिए ज्ञापन

हाथरस : शहजहांपुर में पत्रकार जगेन्द्र सिंह की जलाकर हत्या किये जाने से स्थानीय मीडियाकर्मियों में तीव्र आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। रविवार को प्रेस क्लब सिकंदराराऊ द्वारा उपजिलाधिकारी एनपी पाण्डेय को प्रदेश के राज्यपाल के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही तथा पीड़ित परिवार को 25 लाख रूपये मुआवजा दिये जाने की मांग की गई। पत्रकारों ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया।

जगेंद्र हत्याकांड के विरोध में ज्ञापन देते हाथरस के पत्रकार

पत्रकारों ने चेतावनी दी है कि यदि पत्रकार जगेन्द्र सिंह की हत्या की साजिश रचने वाले प्रदेश के राज्यमंत्री को बर्खास्त करके गिरफ्तार नहीं किया गया तो जनजागरण अभियान छेड़ा जायेगा। घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस द्वारा आरोपी मंत्री के खिलाफ कार्यवाही न करना और न ही किसी प्रकार की जांच करना पुलिस प्रशासन के नाकारापन को दिखाता है। राज्यमंत्री राममूर्ति वर्मा के खिलाफ 9 जून से केस दर्ज है लेकिन अभी तक न तो पूछताछ की गयी और न गिरफ्तारी और न ही उन्हें पद से हटाया गया है।

अब लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाने वाला मीडिया भी सुरक्षित नहीं रहा है। आये दिन मीडियाकर्मियों पर हमले हो रहे हैं। कानपुर तथा बस्ती में भी पत्रकारों पर जानलेवा हमले हुए हैं और पुलिस राजनैतिक दबाव में कोर्इ कार्यवाही नहीं कर रही है।

ज्ञापन देने वालों में राकेष वाश्र्णेय, रामबाबू यादव, राजेश महाजन, विजयवर्ती पाठक, विनय चतुर्वेदी, पवन पण्डित, संदीप पुण्ढीर, मनोज पण्डित, इष्त्याक भारती, रितुराज चंचल, अजीत शर्मा, अनूप शर्मा, हरीओम गोला, अवधेश शर्मा, बॉबी जाखेटिया, शषीकांत शर्मा, कैलाश पचौरी, मुकुल भारद्वाज, सुरेश सविता, मुन्नालाल, नीरज गुप्ता, आदि प्रमुख थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन