Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

जगेंद्र हत्याकांड के खिलाफ सड़क पर उतरे जौनपुर के पत्रकार, धरना-प्रदर्शन

जौनपुर : जनपद के पत्रकारों ने शाहजहांपुर के साथी जगेन्द्र सिंह की गत दिवस की गयी निर्मम हत्या के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जहां पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट परिसर में घूमकर प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, वहीं पुतला फूंकने के बाद मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट धर्मेन्द्र सिंह को सौंपा। 

 

जौनपुर कलेक्ट्रेट में धरना-सभा को सम्बोधित करते वरिष्ठ पत्रकार कैलाशनाथ : छाया-कुमार कमलेश

जौनपुर : जनपद के पत्रकारों ने शाहजहांपुर के साथी जगेन्द्र सिंह की गत दिवस की गयी निर्मम हत्या के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जहां पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट परिसर में घूमकर प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, वहीं पुतला फूंकने के बाद मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट धर्मेन्द्र सिंह को सौंपा। 

 

जौनपुर कलेक्ट्रेट में धरना-सभा को सम्बोधित करते वरिष्ठ पत्रकार कैलाशनाथ : छाया-कुमार कमलेश

इस मौके पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार जगेन्द्र सिंह की हत्या में शामिल प्रदेश सरकार के मंत्री राममूर्ति वर्मा और हत्यारोपी सभी पुलिसकर्मियों को को बर्खास्त करके गिरफ्तार किया जाय। मृतक के परिवार को 50 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देकर उनके आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाय। सम्पूर्ण प्रदेश में पत्रकारों पर हो रहे हमलों व उत्पीड़न को तत्काल रोकते हुये अब तक हुये उत्पीड़न एवं हमले के दोषियों को दण्डित किया जाय। 

धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रेश मिश्र एवं संचालन राजकुमार सिंह ने किया। सभा को जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पूर्व अध्यक्ष अनिल पाण्डेय, गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक रामजी जायसवाल, अध्यक्ष डा. राम सिंगार शुक्ल गदेला, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सोनी, जिलाध्यक्ष गुलाब चन्द्र पाण्डेय, प्रेस कलब के अध्यक्ष कैलाशनाथ सहित शशिमोहन सिंह क्षेम, कैलाशनाथ मिश्र, कपिलदेव मौर्य आदि ने सम्बोधित किया। 

इस अवसर पर त्रिभुवन नाथ श्रीवास्तव, डा. यशवंत सिंह, प्रमोद जायसवाल, लोलारक दूबे, मधुकर तिवारी, यादवेन्द्र दूबे मनोज, संजय अस्थाना, डा. मनोज वत्स, अखिलेश तिवारी अकेला, वीरेन्द्र पाण्डेय, राकेशकांत पाण्डेय, राजेश मौर्य, भारतेन्दु मिश्र, सूरज साहू, टीसी उपाध्याय, दीपक गुप्ता, राजीव पाठक, राजेश उपाध्याय, सुरेन्द्र शुक्ल, बेहोश जौनपुरी, हिमांशु श्रीवास्तव, राजेन्द्र दूबे, सूर्यमणि पाण्डेय, दीपक चिटकारिया, विनयराज यादव, रविन्द्र विक्रम सिंह, महर्षि सेठ, सुहेल असगर खान, मसूद अहमद, अरशद, दीपक शुक्ल, कमलेश अग्रहरि, उमाकांत गिरि, इजरार हुसैन, रमेश यादव, गुलाब चन्द्र मधुकर, विद्याधर राय विद्यार्थी, ओम प्रकाश सिंह, राममूर्ति यादव, रियाजुल हक, जगदीश, संजय दूबे, संजीव चौरसिया, सुशील कुमार, शशिराज सिन्हा, लक्ष्मी मौर्य, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, मेराज अहमद, हसन इमाम, मंगला प्रसाद तिवारी, वीरेन्द्र सिंह, सभापति उपाध्याय, अजीत चक्रवर्ती, आशीष श्रीवास्तव, संजय चौरसिया, विनोद विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, संतोष सोनी, अर्जुन शर्मा, अब्दुल हक अंसारी, अजय श्रीवास्तव, जय आनन्द, श्याम रतन श्रीवास्तव, राजेन्द्र सिंह, अरविन्द पटेल, शरद सिंह सहित सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन