Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जगेंद्र के घर वालों को धमका रहे आरोपी, पीएम से गुहार, पूरा परिवार यूपी छोड़ने की फिराक में

शाहजहांपुर (उ.प्र.) : जिंदा जलाकर मारे गए पत्रकार जगेन्द्र सिंह के परिवार को धमकाया जा रहा है। घटना की सीबीआई जांच करने की मांग करते हुए जगेंद्र के बेटे राहुल ने पिछले दोनो सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। तभी से परिवार पर दबाव डाला जा हा है कि वे समझौता कर लें अन्यथा उनके साथ अच्छा न होगा। बताया जा रहा है कि जगेंद्र के दोनो बेटे पिछले कई दिनो से लापता हैं। उनका कोई पता नहीं चल रहा है। जगेन्द्र के पिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। 

गौरतलब है कि शाहजहांपुर के खुटार निवासी जुझारू पत्रकार जगेंद्र सिंह को अपनी निर्भीक पत्रकारिता के कारण जिंदा जलाकर मार दिया गया था। हत्याकांड में प्रदेश के मंत्री राममूर्ति वर्मा, थाना प्रभारी समेत कई लोग आरोपी हैं।

निर्ममतापूर्ण तरीके से मारे गए पत्रकार जगेंद्र सिंह का परिवार इन दिनो उत्तर प्रदेश में सत्तासीन पार्टी के स्थानीय नेताओं के आतंक में जी रहा है। मीडिया में मामला लगभग शांत हो जाने के बाद अब अपराधी फिर सिर उठाने लगे हैं। उनके परिवार को आरोपी धमका रहे हैं। परिवार इतनी दहशत में है कि उत्तर प्रदेश छोड़कर कहीं और जाकर बस जाने का मन बना रहा है। 

आंतक से सहमे जगेंद्र के पिता ने प्रधानमंत्री से गुहार लगाई है कि उनके परिवार को सुरक्षा देने के साथ ही उनके बेटे को मार डालने के मामले में न्याय दिलाया जाए। उनके बेटे ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है कि घटना की सीबीआई जांच कराई जाए। मामले के आरोपी परिवार पर दबाव बनाते हुए कह रहे हैं कि समझौता कर लो वरना अच्छा न होगा। पूरा स्थानीय प्रशासन आरोपियों के इशारे पर चुप्पी साधे हुए है। इन्ही हालात में जगेंद्र दोनो बेटों ने डर कर गांव छोड़ दिया है। चार पांच दिनों से उनका कोई अता-पता नहीं चल रहा है। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन