Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला में छपी फोटो को साढ़े तीन माह बाद दैनिक जागरण ने छाप दिया!

सेवा में,
श्रीमान विष्णु प्रकाश त्रिपाठी
स्थानीय संपादक महोदय (हरियाणा)
दैनिक जागरण

विषय: साढ़े तीन माह पुराना फोटो किसी अन्य विषय के साथ प्रकाशित कर पाठकों के साथ धोखाधड़ी करने, भ्रमित करने व धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले ब्यूरो चीफ व स्टाफ के खिलाफ कार्यवाही की मांग

श्रीमान जी,

मैं आपके अखबार का 20 साल पुराना पाठक हूं। मेरे दिन की शुरुआत दैनिक जागरण पढऩे के साथ ही होती है। दैनिक जागरण अपने कंटेंट व विश्वसनीयता के साथ देशभर में अपनी अलग पहचान रखता है। लेकिन मुझे बड़े ही दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि आपके कार्यालय के कुछ आलसी, कामचोर स्टाफ के सदस्य आपके अखबार व उसकी विश्वसनीयता पर प्रश्रचिन्ह लगा रहे हैं जो कि बेहद ही गंभीर विषय है।

दैनिक जागरण इस तरह झूठ का सहारा ले रहा है, जिससे की उसकी आम जनता और पाठकों में खूब किरकिरी हो रही है। इस किरकिरी का मुख्य कारण भिवानी दैनिक जागरण कार्यालय का ब्यूरो चीफ व उसका स्टाफ है। जो फोटो साढ़े तीन माह पहले प्रतिद्वंद्वी समाचार पत्र अमर उजाला में प्रमुखता से भिवानी परिशिष्ठ पर प्रकाशित हो चुका था, जिसका मकसद भी अलग था, लेकिन वहीं फोटो किसी दूसरे मतलब के लिए दैनिक जागरण के भिवानी सिटी ने इस्तेमाल कर अपनी काबिलियत का सबूत दे दिया है।

एक अगस्त 2019 को तीन तलाक मामले में अमर उजाला माई सिटी पेज नंबर तीन पर ‘मिठाई खिलाकर तीन तलाक की खुशी मनाती महिलाएं’ का फोटो छपा था। यही फोटो दस नवंबर 2019 को दैनिक जागरण अखबार के भिवानी जागरण सिटी एडिशन में पेज नंबर 20 पर छापा गया है। इसी फोटो पर कैप्शन अब राममंदिर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की खुशी दर्शायी गई है।

श्रीमान जी, पहले भी आपका समाचार पत्र भिवानी के रेलवे स्टेशन के पास स्थित वैश्य कालेज के
सामने चली गोली का झूठा समाचार प्रकाशित कर पुलिस व जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया था। जबकि यह घटना रोहतक के वैश्य कालेज के सामने की थी। उस दौरान इस न्यूज को भिवानी पृष्ठ की लीड बनाया गया था जो कि बेहद ही गलत है। इससे अखबार की छवि भी धूमिल हुई है।

बताया जा रहा है कि जिस संवाददाता ने माननीय सुप्रीम कोर्ट से संबंधित इस फैसले पर प्रतिक्रिया की खबर लिखी है वह ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है। श्रीमान जी इस संवाददाता के शैक्षणिक कागजात भी मंगवाए जाएं। मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आप ऐसे लोगों के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही करेंगे और अपनी विश्वसनीयता को बरकरार रखेंगे।

आपसे अपेक्षित
सहयोग की उम्मीद में।

दिनांक 24 दिसम्बर 2019 ,

भिवानी।

आपका पाठक

जितेंद्र कुमार
वीपीओ मिताथल, भिवानी।
[email protected]

कापी श्री महेंद्र मोहन जी
श्री संजय गुप्त
चेयरमैन, प्रेस काऊंसिल आफ इंडिया

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन