Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

शब्दचर्चा 81 : अमेरिकी उपराष्ट्रपति का सरनेम क्या है – वेंस, वैंस या वांस?

नीरेंद्र नागर-

अमेरिकी उपराष्ट्रपति James David Vance ईरान से शांति वार्ता के लिए इस्लामाबाद पहुँचे हुए थे परंतु दोनों पक्षों में कोई समझौता नहीं होने पर रविवार को ख़ाली हाथ लौट गए।

इन ख़बरों को लिखते हुए हिंदी मीडिया ने उनका नाम (यानी सरनेम) तीन तरह से लिखा – वांस, वेंस और वैंस।

वेंस – ABP न्यूज़, BBC हिंदी, जागरण, हिंदुस्तान, भास्कर और नवभारत टाइम्स
वांस – News18, बीबीसी हिंदी और NDTV हिंदी
वैंस – DW, ABP न्यूज़, ET हिंदी और News On AIR

आपने ऊपर की लिस्ट को ग़ौर से देखा होगा तो पाया होगा कि ABP न्यूज़ और बीबीसी हिंदी उपराष्ट्रपति का सरनेम दो-दो तरह से लिख रहे हैं। जागरण ने और भी ग़ज़ब का काम किया है। उपराष्ट्रपति के नाम में वेंस लेकिन उनकी पत्नी के नाम में वांस लिखा है।

आज की शब्दचर्चा 81 में हम यही जानेंगे कि इन तीनों में सही क्या है।

यदि आप Chance, Dance और Glance के उच्चारणों को ध्यान में रखेंगे तो आप बेहिचक कह सकते हैं कि Vance का उच्चारण होगा वांस।

लेकिन मामला यह है कि J D Vance अमेरिकी उपराष्ट्रपति हैं और अमेरिका में -ance से अंत होने वाले शब्दों का उच्चारण अलग तरह से होता है। वहाँ इन्हें ऐंस बोलते हैं। यानी Chance, Dance और Glance का अमेरिकी उच्चारण चैंस, डैंस और ग्लैंस है। इसलिए अमेरिकी अंग्रेज़ी में Vance का उच्चारण भी वैंस होगा, वेंस या वांस नहीं।

यानी हिंदी की सभी बड़ी वेबसाइटें अमेरिकी उपराष्ट्रपति का नाम ग़लत लिख रही हैं। लिखना चाहिए वैंस, लिख रही हैं वेंस या वांस।

पिछली शब्दचर्चा…

शब्दचर्चा 80 : लेबनानी संगठन के नाम में हिज् है या हिज, बुल्ला है या बुल्लाह?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन