Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जापान के शेयर मार्केट को अपने ऑल टाईम हाई के लिए 35 साल इंतजार करना पड़ा था!

प्रभात त्रिपाठी-

ह जापान का शेयर मार्केट इंडेक्स निकेई है जो इस हफ्ते 42 हजार पार कर नये ऑल टाईम हाई पर गया। अपने ऑल टाईम हाई के लिए उसे 35 साल इंतजार करना पड़ा था, दिसंबर-89 से फरवरी-24 तक।

यह याद दिलाता है कि financial markets में asset allocation और diversification बहुत जरूरी होता है।

आमतौर पर होता यह है कि लोग जो एसेट क्लास अच्छा परफॉर्म कर रहा होता है, recency bias के कारण उसी के पीछे दौड़ पड़ते हैं और गिर जाने तक दौड़ते रहते हैं। जबकि पिछली परफॉर्मेंस के बजाय आगे की संभावनाओं पर ध्यान देना चाहिए और एसेट एलोकेशन तथा उसके सही process को follow करना चाहिए। एसेट एलोकेशन और डायर्सिफिकेशन से आपके रिटर्न थोड़े कम हो सकते हैं, मगर आप अपने financial goals को बेहतर ढंग से pursue कर सकते हैं।

थोड़े समय या लंबे समय के लिए आपको लग सकता है आपके रिटर्न कुछ लोगों से कम हैं, मगर रातों की नींद खराब होने की आशंका भी नहीं रहेगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन