Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

“जॉन एलिया का जिन“ नाटक का लोकार्पण

नई दिल्ली में चल रहा विश्व पुस्तक मेले में युवा शायर इरशाद ख़ान सिकंदर के नाटक ‘जौन एलिया का जिन’ का लोकार्पण राजपाल एण्ड सन्ज़ के स्टॉल पर हुआ। प्रसिद्ध शायर फ़रहत एहसास जिन्होंने इस नाटक की भूमिका लिखी है , वे लोकार्पण के मुख्य अतिथि थे, साथ में थे इरशाद ख़ान सिकंदर और सुपरिचित लेखक प्रभात रंजन ।

इन तीनों के बीच नाटक और उसके मुख्य किरदार पर रोचक बातचीत हुई।फ़रहत साहब ने एक नया शब्द बताया, सुना- सुन्नी शायर यानी ऐसा शायर जिसको सिर्फ़ सुनने में मज़ा आए पढ़ने में नहीं। उन्होंने जौन की शायरी पढ़ने की शैली को शियाओं की मजलिस से जोड़ते हुए बताया कि जिस तरह से मजलिसों में नाटकीय तरीक़े से मातम मनाया जाता है जौन उसी तरह से शेर सुनाते थे।

इस नाटक में जौन की नाटकीय ज़िंदगी से जुड़ी बातें और उनकी शायरी का भी बहुत अच्छा इस्तेमाल किया गया है। नाटक में एक जिन है जो जौन से सवाल करता रहता है। शायर मीर तकी मीर, ग़ालिब और मंटो भी आ जाते हैं। बहुत ही शोध के साथ लिखे गए यह पढ़ने में बहुत शानदार नाटक है।

फतेह सिंह

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन