Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार जया कौशिक का NDTV से 15 साल बाद इस्तीफा, अब यहां दिखेंगी

पत्रकारिता के 21 साल पूरे करने के साथ वरिष्ठ पत्रकार Jaya Kaushik ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने 15 साल तक बतौर एंकर/रिपोर्टर एनडीटीवी (NDTV) से जुड़े रहने के बाद इस्तीफा दे दिया है और अब अपने स्वतंत्र डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘Jaya Kaushik Reports’ के जरिए नई पारी की शुरुआत कर रही हैं।

जया कौशिक ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा, “पत्रकारिता के 21 साल, जिसमें से 15 साल NDTV के साथ शानदार रहे। अब एक नए अध्याय की शुरुआत कर रही हूँ। अब आपकी आवाज़ का नया ठिकाना होगा—मेरा अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘Jaya Kaushik Reports’। बिना किसी फिल्टर के, अब सीधी बात होगी।”

करीब डेढ़ दशक तक एनडीटीवी से जुड़ी रहीं जया कौशिक ने कई अहम मुद्दों पर रिपोर्टिंग की। अब वह यूट्यूब और अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए स्वतंत्र और बेबाक पत्रकारिता करने का दावा कर रही हैं।

मीडिया जगत में इसे एक और वरिष्ठ चेहरे का मुख्यधारा टीवी से डिजिटल की ओर रुख करने के तौर पर देखा जा रहा है। हाल के वर्षों में कई पत्रकार पारंपरिक न्यूज़रूम छोड़कर अपने स्वतंत्र प्लेटफॉर्म शुरू कर चुके हैं।

‘Jaya Kaushik Reports’ के जरिए जया कौशिक किस तरह की सामग्री और फॉर्मेट लेकर आएंगी, इस पर दर्शकों की नजर रहेगी।

https://twitter.com/i/status/2028052717793648906
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन