सौमित्र राय-
साल 1953. न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में एक यहूदी बच्चा पैदा हुआ। नाम रखा–जेफ्री एप्स्टीन। घर के सामने सड़क और उस पार यहूदी प्रार्थनागृह।
गणित में होशियार इस लड़के ने स्कूल में अपनी मेहनत और होशियारी से खूब दाद बटोरी। लेकिन यूनिवर्सिटी में आकर बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी और मैनहटन के डॉल्टन स्कूल में गणित का मास्टर बन गया।

बस, यहीं से ये लड़का पैसा कमाने के चक्कर में हर वह काम करने लगा, जिसका अंतिम मुकाम भड़वागीरी था। औरतों के साथ एप्स्टीन के रिश्ते कभी ईमानदार नहीं रहे। पहले मिस स्वीडन एवा एंडरसन के साथ 10 साल का रिश्ता, जो 1991 में टूटा।
इस बीच एप्स्टीन ने जहां भी नौकरी की, वहां से भगाया गया। लेकिन एप्स्टीन रिश्ते बनाने में माहिर था। उसने अपनी गर्लफ्रेंड एवा को एक अरबपति ग्लेन डबलिन को सौंप दिया।
1991 में इसने एक बदनाम यहूदी की बेटी गिशलेन मैक्सवेल से दोस्ती की। मैक्सवेल का बाप मोसाद का एजेंट और कुख्यात बदमाश था। उसने एप्स्टीन के साथ मिलकर भड़वागीरी का काम शुरू किया। 13–14 साल की लड़कियों को रईसों के पास भेजकर पैसा कमाना।
बाद में एप्स्टीन को पता लगा कि उसकी गर्लफ्रेंड भी मोसाद की एजेंट है। भड़वागीरी से एप्स्टीन ने खूब दौलत बनाई। एक द्वीप खरीदा। शानदार याट और बंगलो में वह अब रईसों को अपने यहां बुलाता, पार्टियां करता था।
इसी की बदौलत उसने बिजनेस और कूटनीतिक डील्स भी कराई और अरबों की दौलत बटोरी। 1996 में एप्स्टीन के खिलाफ पहली शिकायत आई। एप्स्टीन ने अपने रसूख से मामला दबा दिया।
अब तो एप्स्टीन के इस घिनौने काम में उसकी गर्लफ्रेंड भी मदद करने लगी थी।स2005 तक एप्स्टीन ने 250 नाबालिग बच्चियों को शिकार बना लिया था। फिर फ्लोरिडा के पाम बीच पुलिस स्टेशन में 14 साल की एक बालिका ने एप्स्टीन पर संगीन आरोप लगाए।
उसके बाद तो जैसे शिकायतों की बाढ़ आ गई। 2007 में जेफ्री एप्स्टीन को 250 लड़कियों के यौन शोषण के मामले में सजा हुई। तब तक दुनिया की नामी हस्तियां उसके तंबू में घुस चुकी थी। फ़िलहाल उनके कुकर्मों का मवाद दुनियाभर में बह रहा है।
आभा सिंह-
Epstein file सिर्फ़ फ़ाइलें नहीं हैं, ये उस सड़ी हुई दुनिया का आईना हैं जहाँ ताक़त, दौलत और रसूख़ के दम पर मासूमियत को नोच लिया गया….





