Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

सामान्य मृत्यु पर भी झारखंड के पत्रकारों को मिलेगा बीमा का लाभ

रांची : झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2015-16 के बजट में राज्य के पत्रकारों के लिए 5 लाख रुपये तक का मेडिक्लेम इंस्योरेंस स्कीम लागू करने की घोषणा की गई है। अब बीमित पत्रकारों की सामान्य मृत्यु की स्थिति में भी बीमा राशि के भुगतान के प्रावधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित दे दिया गया है।

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गत दिनो अपने आवास पर एक सादे कार्यक्रम में धनबाद के पत्रकार स्वर्गीय रामजी यादव की पत्नी अंजु देवी को मुख्यमंत्री सामूहिक पत्रकार बीमा योजना के तहत 5 लाख रूपये का चेक प्रदान करते हुए कहा कि प्रेस क्लब का निर्माण काफी समय से लंबित है। सरकार आसन्न वित्तीय वर्ष में प्रेस क्लब के निर्माण को प्राथमिकता देगी। पारदर्शी प्रशासन व्यवस्था में सूचना प्रवाह के साथ-साथ सभी लोगों को सरकार की नीतियों, योजनाओं एवं कार्यक्रमों की पूरी सूचना होनी चाहिए। 

इसके लिए मीडिया का सक्रिय सहयोग जरूरी है। ‘मुख्यमंत्री सामूहिक पत्रकार बीमा योजना’ के अन्तर्गत धनबाद के बीमित पत्रकार रामजी यादव की मृत्यु धनबाद में पिछले साल 18 अगस्त को कार्य करने के दौरान करंट लगने से हो गई थी। मुख्यमंत्री ने संबंधित पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे अंजु देवी को प्राप्त राशि को फिक्सड डिपोजिट में जमा करा दें ताकि ब्याज की राशि प्रतिमाह पेंशन के रूप में उन्हें प्राप्त हो एवं उनके बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनकी देखभाल अच्छे तरीके से हो सके। 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन