Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

जियोस्टार में नीता, उदय व 3 सीईओ के बाद हिमाबिंदु चिट्टा और ध्रुव धवन को मिला बड़ा रोल

रिलायंस समूह के वायकॉम18 और डिज्नी स्टार के बाद तैयार हुए बने प्लेटफॉर्म जियोस्टार की लीडरशिप में दो बड़ी नियुक्तियां हुई हैं. हालांकि इससे पहले शीर्ष पदों में नीता अंबानी, उदय शंकर और तीन सीईओ इस नए वेंचर के लिए नियुक्त किए जा चुके हैं.

नई नियुक्ति में हिमाबिंदु चिट्टा शामिल की गई हैं. चिट्टा को जियोस्टार के दक्षिणी बाजारों के लिए डिजिटल ग्रोथ स्ट्रैटजी की हेड के तौर पर नियुक्ति मिसी है.

2009 में मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में डिज्नी स्टार ज्वाइन करने वाली चिट्टा ने 15 वर्षों तक विभिन्न जिम्मेदारियों पर काम करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है. इससे पहले वह डिज्नी हॉटस्टार में तेलगू, तमिल और मलयालम के लिए स्ट्रैटजी और ऑपरेशंस की जिम्मा संभाल रही थीं.

मार्केट रिसर्च और मीडिया मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा हासिल करने वाली चिट्टा ने 2017 से 2020 तक स्टार विजय में बतौर स्ट्रैटजी हेड तीन वर्ष तक काम किया है.


जियोस्टार में दूसरी नियुक्ति ध्रुव धवन को दी गई है. धवन के पास ऐड स्ट्रैटजी और नए क्लाइंट्स को लेकर डिजिटल ग्रोथ के नेतृत्व की जिम्मेदारी है.

डिज्नी प्लस हॉटस्टार में बतौर हेड, ऐड सेल्स के रूप में धवन ने प्लेटफॉर्म की ऐड स्ट्रैटजी को विस्तार देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था. धवन के रहते कंपनी का रेवेन्यू लगातार ग्रोथ पर रहा.

सिंबायोयिस इंस्टीट्यूट पुणे से एमबीए करने वाले ध्रुव धवन गूगल, एयरटेल और एक्सेंटर जैसी कंपनियों में भी काम कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें…

वायकॉम18 और डिज्नी स्टार का विलय पूरा, ये है नए वेंचर का नाम, बड़ी भूमिका में नीता अंबानी व उदय शंकर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन