Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज़ नेशन / न्यूज़ स्टेट से जितेंद्र शर्मा का इस्तीफ़ा, बने इंडिया डेली लाइव में एमपी सीजी के ब्यूरो चीफ।

न्यूज़ नेशन / न्यूज़ स्टेट से मध्य प्रदेश के मजबूत स्तंभ का इस्तीफा, जितेंद्र शर्मा बने इंडिया डेली लाइव में मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़ के ब्यूरो चीफ

पिछले साढ़े 5 सालों से मध्य प्रदेश में भोपाल से न्यूज़ नेशन और न्यूज़ स्टेट के पत्रकार जितेंद्र शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। जितेंद्र शर्मा अब शमशेर सिंह की टीम का हिस्सा बन गए हैं, और इंडिया डेली लाइव में मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के ब्यूरो हेड की कमान संभालेंगे।

पिछले 13 सालों से मध्य प्रदेश की रिपोर्टिंग करने वाले जितेंद्र शर्मा को मध्य प्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़ के राजनीतिक समीकरणों का अच्छा ज्ञान है। भोपाल के लोकल न्यूज़ चैनल डीजी न्यूज़ से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की पत्रकारिता शुरू करने वाले जितेंद्र का सफर न्यूज़ नेशन / न्यूज़ स्टेट के बाद अब इंडिया डेली लाइव में पहुच गया है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए उन्हें न्यूज़ नेशनल / न्यूज़ स्टेट का मजबूत स्तंभ माना जाता था। पिछले साढे 5 सालों से न्यूज़ नेशन और न्यूज़ स्टेट के लिए बड़ी खबरो को बखूबी जितेंद्र देखा करते थे। लेकिन अब उन्होंने न्यूज़ स्टेट / न्यूज़ नेशन को अलविदा कह दिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन