Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

छत से गिरकर बांदा के पत्रकार राजकुमार की मौत

बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा के देहात क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार मिश्र उर्फ बागी की छत से गिरने से मौत हो गई. वे 45 वर्ष के थे. बागी सोमवार की रात कोतवाली देहात थाना के अंतर्गत आने वाले अपने गांव जमालपुर में घर की छत पर सोए हुए थे. इसी दौरान बारिश होने के चलते उनकी नींद खुल गई. बचने के लिए छत से नीचे उतरते समय उनका पैर सरक गया और वे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. 

पारिवारिक सदस्‍यों ने बताया कि उन्‍हें गंभीर हालत में उपचार के लिए कानपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्‍यु हो गई. पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया. बागी के निधन से बांदा के पत्रकारों में शोक व्‍याप्‍त है. कई संगठनों ने भी बागी के असामयिक निधन पर गहरा शोक जताया है. 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन