Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

अवैध शराब और जुए की कवरेज करने गए टीवी चैनल के पत्रकार की पिटाई, FIR

रामनगर : शराब और जुए के अवैध कारोबार की शिकायत मिलने पर खबर कवरेज करने पहुंचे टीवी चैनल के पत्रकार को आरोपियों ने जमकर पीट दिया. मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है.

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण सैनी ने बताया कि पत्रकार अरबाज खान ने तहरीर देकर शिकायत की है कि पिछले दिन पूछड़ी के लोगों की सूचना पर अवैध शारब के कारोबार की कवरेज करने गया था. फौजी कॉलोनी में प्रताप उर्फ दादी उसके बेटे रिंकू और बेटी अंजली ने कवरेज करने का विरोध किया साथ ही जान से मारने की धमकी दी.

इसके बाद आरोपियों ने उसके सिर पर लोहे की सरिया से हमला कर दिया. पुलिस ने जांच के बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109/115/352 के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन