Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

बिग बॉस ओटीटी सीजन-3 में शामिल होंगे पत्रकार दीपक चौरसिया, देखें बाकी नाम

बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन को सलमान खान की जगह अनिल कपूर होस्ट करते नजर आएंगे. इसके अलावा शो में एक और नया ट्विस्ट आया है.

ये नया ट्विस्ट वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया के रूप में सामने आया है. कन्फर्म खबर है कि इस तीसरे सीजन में दीपक चौरसिया प्रतिभागी के रूप में नजर आएंगे.

टीवी पत्रकारिता में लगभग तीन दशक का अनुभव रखने वाले चौरसिया ने हाल ही में अपनी खुद का डिजिटल आउटलेट आगे से राइट शुरू किया है. उन्होंने यह कदम जी न्यूज से बाहर होने के बाद उठाया था. चौरसिया जी में सलाहकार संपादक के तौर पर कार्यरत थे.

अपने करियर के दौरान चौरसिया ने आज तक, डीडी न्यूज, जी न्यूज, न्यूज नेशन और इंडिया न्यूज जैसे स्थापित मीडिया समूहों के साथ काम किया है.

बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन में चौरसिया के अलावा केतन राव, सोनम खान, सना मकबूल, सना सुल्तान, पॉमोली दास, मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर, डॉली चायवाला और वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित के शामिल होने की खबर है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन