Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार जयप्रकाश तोमर अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पत्रकारिता करेंगे

पत्रकार जयप्रकाश तोमर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पत्रकारिता शुरू करने का फैसला किया है। उन्होंने यूट्यूब चैनल व अपनी वेबसाइट पर काम करने का फैसला किया है।

तोमर ने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण देहरादून से की थी. इसके बाद तहलका न्यूज़ और फिर करीब 3 साल ईटीवी भारत में काम किए. यहां एंकरिंग भी की.

जयप्रकाश तोमर का मानना है कि आज के दौर में पत्रकारिता मात्र एक व्यवसाय है। एंकर की जिंदगी कठपुतली की तरह हो चुकी है। उसका मालिक उसकी डोर घुमाता है।

उन्होंने बताया कि अपने पत्रकारिता के दौरान जब वह कभी किसी विधायक का भी साक्षात्कार लेते थे, तब भी हल्के फुल्के सवाल पूछने को कहे जाते थे। जिस इंसान के अंदर पत्रकारिता का असल कीड़ा है वह कभी भी किसी के दबाव तले पत्रकारिता नहीं कर सकता। यही कारण है कि कई बड़े पत्रकार आज यूट्यूब व सोशल मीडिया पर पत्रकारिता कर रहे हैं।

जयप्रकाश तोमर ने PahadPrime dot com नाम से website तैयार कराया है। इसे सुचारू रूप से बहुत जल्द शुरू कर दिया जायेगा।

जयप्रकाश तोमर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से संबंध रखते हैं। वह पिछले चार-पांच वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एक वर्ष का डिप्लोमा लिया। उसके बाद गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय उत्तराखंड से मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की। वह ईटीवी में हिमाचल प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्रियों, कांग्रेस पंजाब प्रभारी और कई कलाकारों के इंटरव्यू कर चुके हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन