Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

गाजियाबाद में मीडियाकर्मी का ठक ठक गिरोह ने मोबाइल उड़ाया

पूर्व में मार्च 2018 में भी एक अन्य मीडियाकर्मी का मोबाइल उड़ा चुका है ठक ठक गैंग

सांकेतिक फोटो

गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र के सीआईएसएफ रोड पर शनिवार को मीडियाकर्मी की गाड़ी से ठक-ठक गिरोह ने मोबाइल उड़ा लिया। इस घटना को लेकर मीडियाकर्मी ने इंदिरापुरम पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी है।

अतुल यादव, वर्तमान में वसुंधरा सेक्टर पांच में रहते हैं और नई दिल्ली स्थित एक मीडिया एजेंसी में कार्यरत हैं। अतुल के अनुसार, वह शनिवार की शाम लगभग 6:30 बजे अपनी गाड़ी से रोज़ाना की तरह घर की ओर लौट रहे थे। सीआईएसएफ रोड पर बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी को रोकने का इशारा किया। जैसे ही उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी, दो और व्यक्तियों ने अचानक से उन्हें घेर लिया और उनके गाड़ी के शीशे पर ठक-ठक किया। इस दौरान, अतुल ने अपनी गाड़ी का शीशा नीचे किया तभी उनमे से एक ने उनका मोबाइल आईफोन-14 प्रो उड़ा दिया।

इस घटना को लेकर इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि वे घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज लेकर गिरोह के सदस्यों की पहचान कर रहे हैं। जल्दी सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करेगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन