Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

उपेंद्र सिंह राठौर के रेस्टोरेंट पर बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ जयपुर में पत्रकारों का जोरदार प्रदर्शन, देखें वीडियो

राजस्थान की राजधानी Jaipur में पत्रकारों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। Indian Federation of Working Journalists के बैनर तले सैकड़ों पत्रकार एकत्रित हुए और जैसलमेर के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौर के रेस्टोरेंट पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रशासन की आड़ में पत्रकारों की आजीविका पर हमला किया जा रहा है और फर्जी व मनगढ़ंत मुकदमों के जरिए दबाव बनाया जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर पत्रकार मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने पहुंचे, लेकिन शाम 5 बजे का समय दिए जाने के बावजूद उन्हें घंटों इंतजार कराया गया।

करीब दो घंटे तक कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पत्रकारों में नाराजगी और बढ़ गई। इसके बाद संगठन ने ऐलान किया कि अब Shaheed Smarak Jaipur पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।

पत्रकारों का कहना है कि अगर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है, तो प्रदेश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संवेदनशीलता की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


सरकार के इस प्रकार के रुख की तो हमें पूर्ण आशंका थी।
पिछले दो महीनों से हर जानकार के दरवाजे खटखटा लिए, फिर भी कुछ हल नहीं निकला। अब तक का पूरा घटनाक्रम सत्ता से संरक्षित साबित हो रहा है। एक खबर पर कलेक्टर, एसपी apo, निलंबित होते देखे है। लेकिन यहां माजरा कुछ और ही है। गहन चिंतन की आवश्यकता है कि आखिर किस मकसद के साथ ये कार्रवाई घटित हो रही है। प्रदेश भर के पत्रकार आंदोलन और इतने दबाव के बाद भी अगर कोई कार्यवाही नहीं होती तो यह सोचनीय विषय है, यह मुद्दा अब राज्य स्तर का बन चुका है। इसमें अब पीछे हटने का सवाल ही पैदा नहीं होता। -उपेंद्र सिंह राठौर, वरिष्ठ पत्रकार


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन