Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

जागरण डिजिटल में हिंदी/अंग्रेजी पत्रकारों के लिए वॉक इन इंटरव्यू, देखें डिटेल

जागरण समूह (जागरण न्यू मीडिया) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन ड्राइव आयोजित करने की घोषणा की है। यह भर्ती प्रक्रिया 15 मई को नोएडा स्थित कंपनी के ऑफिस में आयोजित की जाएगी।

कंपनी के अनुसार, वॉक-इन इंटरव्यू सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा। इंटरव्यू का आयोजन WTT, टॉवर-B, 20वीं मंजिल, सेक्टर-16, नोएडा में किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को अपने CV की हार्ड कॉपी साथ लाने के लिए कहा गया है।

भर्ती के तहत Senior Executive-SEO, Manager-SEO, English Content Writer (Education), Senior Sub Editor (Hindi) और Content Lead-Affiliate (English) जैसे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

SEO से जुड़े पदों के लिए Google Search Console, GA4, Screaming Frog, SEMrush और Google Trends जैसे टूल्स की जानकारी जरूरी बताई गई है। वहीं हिंदी सीनियर सब एडिटर पद के लिए हाइपरलोकल अनुभव, हिंदी टाइपिंग (मंगल फॉन्ट) और पत्रकारिता में डिग्री मांगी गई है।

कंपनी के मुताबिक, सभी पदों के लिए वर्क फ्रॉम ऑफिस सेटअप रहेगा और अनुभव के अनुसार 1 से 9 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन