गाजियाबाद : जिला अस्पताल में जांच कराने पहुंची जर्नलिस्ट की पत्नी से डॉक्टर ने छेड़छाड़ की। पीड़िता ने डॉक्टर पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगा है। डाक्टर ने आरोपों से इनकार किया है। कविनगर पुलिस को दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुरादनगर निवासी पत्रकार ने आरोप लगाया है कि वह अपनी गर्भवती पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए संयुक्त अस्पताल गया था। जांच के दौरान डॉक्टर ने उसकी पत्नी से अश्लील हरकत की। विरोध करने पर उसने मारपीट भी की।