Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर के पत्रकार कमल सिंह को FB मैसेंजर पर मिली जान से मारने की धमकी

सुशील शुक्ला

शाहजहांपुर – प्राइम न्यूज चैनल के पत्रकार कमल सिंह को फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस घटना से पत्रकार जगत में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति ने पत्रकार कमल सिंह को फेसबुक मैसेंजर पर मैसेज भेजते हुए लिखा कि— “तेरा जल्दी ही सफर खत्म कर दूंगा।”

धमकी भरा संदेश मिलने के बाद पत्रकार कमल सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। साइबर सेल की मदद से मैसेज भेजने वाले तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

पत्रकार संगठन सेंट्रल जर्नलिस्ट एसोसिएशन (CJA) ने घटना की निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र के लिए चिंताजनक हैं। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन