Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर के टीवी पत्रकार कमल सिंह को जान से मारने की धमकी, मुकदमा

सुशील शुक्ला-

उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में टीवी चैनल के पत्रकार कमल सिंह को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इसमें एक डॉक्टर साहब के रिश्तेदार भी इन्वॉल्व हैं।

पत्रकार की तहरीर पर बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शहर के डॉक्टर के पी गुप्ता के रिश्तेदार शिवम गुप्ता के खिलाफ पत्रकार को धमकाने और रेकी करने के मामले में केस दर्ज हुआ है।

कमल सिंह

प्राइम न्यूज के पत्रकार कमल सिंह का कहना है कि बदमाश उनका पीछा करते-करते उनके घर के पास तक पहुंच गए थे। खतरे को भांपते हुए जब कमल ने बदमाशों को टोका तो जान से मारने की धमकी देकर सभी फरार हो गए। पीछा कर रहे लोगों की संख्या लगभग आधा दर्जन थी।

शाहजहांपुर की सदर बाजार पुलिस ने डॉक्टर के रिश्तेदार शिवम गुप्ता सहित अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज किया केस। पत्रकार कमल सिंह की खबरों से नाराज जिले के टॉप टेन गुंडे बदमाश अपने चेले चपाड़ों से करा रहे हैं कमल की रेकी।

इससे पहले शाहजहांपुर में अपनी निडर लेखनी के कारण पत्रकार जगेंद्र सिंह , संतोष श्रीवास्तव , प्रदीप शुक्ला और सीतापुर के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हत्याएं हो चुकी हैं। फिर भी जिला प्रशासन या सरकार पत्रकारों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दे रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन