Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

कशिश न्यूज का एक्स अकाउंट हैक, हफ्तों गुजर गए रिकवर नहीं हुआ

पटना | बिहार के प्रदेश स्तरीय प्रतिष्ठित टीवी न्यूज चैनलों में से एक कशिश न्यूज का एक्स (ट्विटर) अकाउंट हैक हो गया है। कशिश न्यूज का वेरीफायड एक्स अकाउंट जिस पर लगभग 03 लाख फॉलोवर्स है और यह अकाउंट जून 2016 से संचालित हो रहा है। उस अकाउंट को हैकरों ने अपने कब्जे में कर रखा है और हफ्तों गुजरने के बाद भी कशिश न्यूज टीम इसे रिकवर नहीं कर सकी है।

हैक होने के बाद इस एक्स अकाउंट पर स्पैम संदेशों की भरमार है। इसके पिछले संदेशों को देखने से पता चलता है कि इसे बिहार दिवस के दिन यानि 22 मार्च को हैकर्स ने अपने गिरफ्त में ले लिया है। इसको पुनः अपने अधिकार में लेने के लिए कशिश न्यूज टीम द्वारा क्या प्रयास किया जा रहा है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है और यह भी पता नहीं चल पाया है कि हैक होने का कारण किसी अनप्रोफेशनल से ‘बंधुआ मजदूरी’ करवाकर यह अकाउंट संचालित किया जा रहा था या यह चैनल के ही किसी कर्मी की कारस्तानी है।

मीडिया फील्ड में ये सब भी होता रहता है कि कब अंदर का आदमी ही दगाबाजी कर दे। खैर, यह देखना है कि कबतक यह अकाउंट हैकर से मुक्त हो पाता है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन