Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

पचास हजार रुपया नहीं दोगे तो जी न्यूज पर खबर चल जाएगी, सुनें आडियो

शराब तस्कर से पत्रकारों ने न्यूज़ नहीं छापने को लेकर 50,000 रुपये की रखी डिमांड…

बिहार के कटिहार में पत्रकारों द्वारा रिश्वत मांगने का एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पोर्टल चलाने वाले एक पत्रकार ने कुछ अन्य पत्रकारों के सहयोग से एक शराब तस्कर को पकड़ा और उसे अपने कब्जे में रखा।

फिर तस्कर के सरगना के पास पोर्टल के पत्रकार ने कुछ पत्रकारों को भेजा। शराब तस्कर के सरगना से फोन पर पोर्टल के पत्रकार ने 50 हजार की डिमांड रख दी। उसके पास पहुंचे एक पत्रकार को पचास हजार रुपये देने को कहा। उसने यह भी कहा कि पचास हजार से 50 पैसे कम नहीं लेंगे, नहीं तो यह खबर जी न्यूज़ में चल जाएगी।

शराब तस्कर के सरगना ने भी कहा कि आप जो कहेंगे, मैं वह पूरा कर दूंगा… मेरा माल भी गायब कर दिया गया है।

यह ऑडियो पूरे जिले में तेजी से वायरल हो रहा है और लोग भी पत्रकारों के कार्यशैली पर सवाल उठाने लगे हैं।

पूरे शहर में पत्रकारों को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही है।

सुनें आडियो-

https://youtu.be/LqQGPFgooac

इस मामले में आरोपी पत्रकार सोनू चौधरी का क्या कहना है, सुनें आडियो… नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

पत्रकार ने दी सफाई- कर्जा वसूलने के लिए जी न्यूज पर खबर चलाने की बात कही थी! सुनें आडियो

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Raman kumar singh

    September 23, 2020 at 8:08 am

    Galat news hai ye kiska aawaj hai sabit kare audio me zee news kaise false news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन