Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

पत्रकार ने दी सफाई- कर्जा वसूलने के लिए जी न्यूज पर खबर चलाने की बात कही थी! सुनें आडियो

कटिहार के एक पत्रकार की खबर व आडियो का प्रकाशन भड़ास पर किया गया था. इसमें पत्रकार किसी से कह रहा है कि पचास हजार रुपये से एक पैसा कम नहीं लूंगा. खबर में हालांकि किसी पत्रकार का नाम नहीं प्रकाशित किया गया है लेकिन इस खबर के छपने के बाद सोनू चौधरी नामक पत्रकार का दो बार फोन भड़ास के पास आया. उसने खुद को ब्रोकर और पत्रकार बताया.

सोनू का कहना है कि उसने पचास हजार रुपये कर्ज दिए थे जिसे वह वसूलने हेतु जी न्यूज पर खबर चलवाने की बात कह रहा था. सोनू ने इस बात के समर्थन में कर्ज लेने वाले के साथ एक वीडियो और एक लिखित शपथपत्र भेजा है. सोनू की भड़ास से बातचीत, उसके द्वारा भेजे गए वीडियो व दस्तावेजों को एक साथ कंपाइल कर नीचे प्रस्तुत किया जा रहा है.

हालांकि ये सवाल अब भी कायम है कि कोई अपना कर्जा वसूलने के लिए जी न्यूज पर खबर चलवाने की धमकी कैसे दे सकता है?

फिर भी, भड़ास हमेशा दूसरे पक्ष की बात को प्रमुखता से प्रस्तुत करता है इसलिए यहां सोनू के पूरे वर्जन को प्रस्तुत किया जा रहा है.

सुनें आडियो, देखें वीडियो….

पत्रकार सोनू चौधरी का कहना है-

”मैं zee न्यूज़ में रिपोर्टर नहीं हूं और ना ही किसी चैनल में हूं. मैं उस व्यक्ति को 0 हजार रुपया कर्ज दिया था. यह व्यक्ति कर्ज लौटाने में आनाकानी करता था. तब हमने उसको बोला कि zee news में खबर चला दूंगा. बिना मतलब में मेरी छवि को खराब किया जा रहा है. मेरे साथ ये जो भी किया गया है, गलत किया गया है.”

पूरे प्रकरण को समझने के लिए मूल खबर पढ़ें-

पचास हजार रुपया नहीं दोगे तो जी न्यूज पर खबर चल जाएगी, सुनें आडियो

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन