Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर का अनोखा विरोध, छाती पर चिपकाई पहचान

कांवड़ यात्रा नेमप्लेट को लेकर यूपी समेत पूरे देश में सियासत गर्म है. तमाम विपक्षी दल सरकार के इस फैसले को गैरजरूरी बताकर वापस लेने की अपील कर रहे हैं.

इस कड़ी में पूर्व आईपीएस व जबरिया रिटायर्ड अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने विरोध का अलग रूख अख्तियार किया है. ठाकुर ने अपने सीने पर पर्चा चिपकाकर अपनी पहचान बताई है.

आजाद अदिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वे सीने पर एक पहचाननुमा पर्ची चिपकाए हुए दिखाई दे रहे हैं.

बता दें कि योगी सरकार ने फैसला लिया है की पूरे प्रदेश में कांवड़ वाले रास्तों पर फल वाले, ठेले वाले अपना नाम ठेले या रेहडी पर लिखेंगे. इस फैसले के बाद जबरिया रिटायर्ड IPS अमिताभ ठाकुर ने अपनी आइडेंटिटी अपनी शर्ट पर चिपका कर चलने का फैसला लिया है

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन