Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

केजरीवाल सरकार ने मीडिया पर कार्रवाई का सर्कुलर वापस लिया

नई दिल्‍ली : एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के मुताबिक केजरीवाल सरकार ने मीडिया संगठनों के खिलाफ मानहानि के मामले दायर करने संबंधी विवादास्पद सर्कुलर को वापस ले लिया है। केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से जारी सर्कुलर पर सुप्रीम कोर्ट ने स्थगनादेश दे दिया था। सर्कुलर वापस लेने का फैसला लगभग दो महीने बाद आया है।

गौरतलब है, सर्कुलर में कहा गया था कि किसी भी ऐसे समाचार के लिए मीडिया संगठनों के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया जाएगा, जिससे सरकार, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल या अन्य मंत्रियों की छवि को नुकसान पहुंचता हो। छह मई को सरकार ने सर्कुलर जारी कर अपने सभी अधिकारियों से कहा था कि यदि उनकी नजर में कोई ऐसी खबर आती है जिससे मुख्यमंत्री या सरकार की छवि खराब होती हो तो वे प्रमुख सचिव (गृह) से शिकायत करें ताकि आगे कार्रवाई की जा सके।

विपक्ष और एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने सर्कुलर वापस लेने की मांग की थी। गिल्ड ने विवादस्पद सर्कुलर की आलोचना की थी। गिल्ड ने कहा कि यह मीडिया आलोचना को रोकने का प्रयास है। भारतीय प्रेस परिषद ने सर्कुलर को प्रेस की आजादी को बाधित करने वाला बताते हुए जानना चाहा कि ऐसे कदम उठाने की क्या आवश्यकता हो गयी। 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन