Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

सेक्स सीडी वाले मंत्री जी बाहर मौज में, ख़बर करने वाला पत्रकार अंदर!

Azad Khalid

भई वाह…किसी ने सच कहा कि देश बदल रहा है…छत्तीसगढ़ के एक मंत्री जी कथिततौर पर अपने रुतबे और ताक़त के दम पर लड़कियों से रेप करते रहे…जब पानी सिरे से ऊपर चला गया और कथिततौर पर एक पत्रकार को उनके काले कारनामों का सबूत मिल गया…लेकिन हमारी तेज़ तर्रार पुलिस ने मंत्री जी के ख़िलाफ भले ही कोई कार्रवाई न की हो…लेकिन पत्रकार को गिरफ्तरा करके जेल भेज दिया है।

दरअसल छत्तीसगढ़ पुलिस ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम से सीनियर जर्नलिस्ट विनोद वर्मा को हिरासत में ले लिया है। ख़बरो के मुताबिक़ छत्तीसगढ़ पुलिस ने ये गिरफ्तारी  गाजियाबाद पुलिस के साथ मिल कर की है। हांलाकि यूपी पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

जबकि छत्तीसगढ़ पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किये गये विनोद वर्मा के खिलाफ छत्तीसगढ़ में मामला दर्ज है। उधर विनोद वर्मा ने अपनी सफाई में कहा है कि उन्हें फंसाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार पर फंसाने का आरोप लगाते हुए विनोद ने कहा है कि मेरे पास सिर्फ पैन ड्राइव मिला है। पत्रकार विनोद वर्मा ने मीडिया से कहा कि उनके पास छत्तीसगढ़ के मंत्री राजेश मूणत की एक सेक्स सीडी है। जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार उनसे नाराज है। इस मामले पर छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग के मंत्री राजेश मूणत ने एक पत्रकार वार्ता में कहा कि यह सीडी पूरी तरह से फर्जी है, जिसकी पूरी जांच होनी चाहिए।

सुनिए, पुलिस हिरासत में पत्रकार विनोद वर्मा क्या कह रहे हैं :

लेखक आज़ाद ख़ालिद टीवी पत्रकार है डीडी आंखो देखीं, सहारा समय, इंडिया टीवी, इंडिया न्यूज़ समेत कई राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों पर महत्पूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। संपर्क:  [email protected]

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन