Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

गाजीपुर के वरिष्ठ पत्रकार कृपा कृष्ण “केके” पत्रकार प्रेस परिषद के जिलाध्यक्ष मनोनीत

गाजीपुर। जिले के वरिष्ठ पत्रकार कृपा कृष्ण “केके” को पत्रकार प्रेस परिषद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पत्रकार प्रेस परिषद की प्रदेश कमेटी ने पत्र जारी कर कृपा कृष्ण “केके” को संगठन के जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। पत्रकार प्रेस परिषद के जिलाध्यक्ष बनने के बाद कृपा कृष्ण “केके” ने कहा कि जिले के पत्रकारों की बेहतरी और संगठन की मजबूती जल्द ही कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने संगठन के जरिए जिले के पत्रकारों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया।

प्रदेश कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद कचहरी स्थित टैगोर मार्केट में संगठन की बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई दी। इस मौके पर शिव कुमार कुशवाहा, मनीष मिश्रा, राजेश खरवार, के एन शर्मा, श्रीराम राय, विपिन दुबे, इकरार, रितेश पांडेय, अंजनी तिवारी, गोविंद तिवारी, आरिफ वारसी, संजीव कुमार, संत प्रताप शर्मा, रविंद्र श्रीवास्तव, अवनीश राय, अभिनेन्द्र, आसिफ अंसारी, दिनेश, आरएन राय, रजत श्रीवास्तव, जेसी तिवारी, शिवजी, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

मालूम हो कि केके जिले के वरिष्ठ पत्रकारों में शुमार हैं। एमएम (इकोनॉमिक्स), एमकॉम, एमजे, एलएलबी की शिक्षा प्राप्‍त केके ने पिछले डेढ़ दशक में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक के साथ-साथ वेब पत्रकारिता के विभिन्न संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इनके कार्य को देखते हुए मीडिया जगत के मशहूर भड़ास फॉर मीडिया द्वारा इन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन