Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

जयपुर के वरिष्ठ पत्रकार मोती चंद कोचर का निधन

जयपुर : वरिष्ठ पत्रकार मोती चंद कोचर का आज यहां निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। कोचर के परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्र और तीन पुत्रियां समेत भरापूरा परिवार है। आदर्श नगर श्मसान घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोचर प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) जयपुर से जुड़े रहे। वह समाचार पत्र लोकवाणी, राजस्थान पत्रिका के संपादक भी रहे।

उन्होंने सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशालय में भी काम किया था। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोचर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राजे ने कहा कि पत्रकारिता, जनसम्पर्क और लेखन के क्षेत्र में कोचर के योगदान को सदैव याद किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकसंतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। गहलोत ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कोचर द्वारा पीटीआई और फिर राजस्थान पत्रिका में एक संपादक के रूप में राज्य के विकास में दिये गये रचनात्मक योगदान को सदा याद किया जायेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन