Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार कुलदीप द्विवेदी ने Oneindia छोड़ा, RVCJ के साथ शुरू की नई पारी!

करीब डेढ़ दशक से पत्रकारिता में सक्रिय कुलदीप द्विवेदी ने अपने करियर की नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म Oneindia को अलविदा कहकर मुंबई स्थित चर्चित सोशल मीडिया कंपनी RVCJ (राजनीकांत वर्सेज CID जॉक्स) के साथ जुड़ने का फैसला किया है।

RVCJ अपने नए न्यूज़ वेंचर BuzzPedia के जरिए डिजिटल पत्रकारिता में कदम रख रहा है, जहां कुलदीप द्विवेदी को एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे नोएडा से टीम को लीड करेंगे। कंपनी जल्द ही यूट्यूब समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी में है।

RVCJ/BuzzPedia से पहले कुलदीप द्विवेदी Oneindia में साढ़े तीन साल से अधिक समय तक जुड़े रहे, जहां उन्होंने सीनियर प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। RVCJ में आने के बाद उन्होंने नई टीम का गठन शुरू कर दिया है और कई युवा पत्रकारों को साथ जोड़कर काम शुरू कर दिया गया है।

मूल रूप से बुंदेलखंड के बांदा के रहने वाले कुलदीप द्विवेदी ने पत्रकारिता की शुरुआत महुआ टीवी में रिटेनर के तौर पर की थी। इसके बाद वे सहारा समय यूपी-उत्तराखंड के लिए लखनऊ में फील्ड रिपोर्टिंग करते रहे। आगे चलकर उन्होंने कई चैनलों में आउटपुट डेस्क पर काम किया।

न्यूज़ नेशन (एमपी-सीजी) में कार्य करने के बाद वर्ष 2021 में उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की ओर रुख किया। अब RVCJ ने उन पर भरोसा जताया है। उम्मीद की जा रही है कि कुलदीप द्विवेदी के नेतृत्व में BuzzPedia डिजिटल न्यूज़ की भीड़ में अपनी अलग पहचान बनाएगा।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन