Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ज़ी मीडिया से पांच साल बाद अलग हुए ललित तिवारी!

ललित तिवारी

ज़ी मीडिया नेटवर्क के सीनियर डिजिटल प्रोफेशनल और SEO Team Lead ललित तिवारी करीब पांच साल की लंबी पारी के बाद नेटवर्क से अलग होने जा रहे हैं। डिजिटल ग्रोथ और ऑडियंस डेवलपमेंट के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाने वाले ललित तिवारी ने ज़ी मीडिया के कई प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को सर्च और ट्रैफिक के मोर्चे पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

पिछले कुछ वर्षों में ललित तिवारी ने ज़ी मीडिया समूह के India.com, Bollywood Life, The Health Site, Techlusive और Cricket Country जैसे बड़े डिजिटल ब्रांड्स के साथ काम किया। उनकी जिम्मेदारियों में वेबसाइट्स की टेक्निकल मैनेजमेंट, यूजर ग्रोथ स्ट्रैटेजी, SEO कंटेंट प्लानिंग और ऑर्गेनिक ट्रैफिक बढ़ाने से जुड़ी पूरी रणनीति तैयार करना शामिल रहा।

डिजिटल इंडस्ट्री में ललित तिवारी को एक ऐसे प्रोफेशनल के तौर पर जाना जाता है, जो कंटेंट और टेक्नोलॉजी के बीच संतुलन बनाकर काम करने में माहिर हैं। ज़ी मीडिया में रहते हुए उन्होंने न सिर्फ सर्च इंजन पर वेबसाइट्स की रैंकिंग बेहतर की, बल्कि डिजिटल टीमों को डेटा-ड्रिवन अप्रोच के साथ काम करने की दिशा भी दी।

ज़ी मीडिया से पहले ललित तिवारी दैनिक जागरण, 9.9 ग्रुप और ROI Mantra जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने डिजिटल मार्केटिंग, SEO और ऑडियंस डेवलपमेंट से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स संभाले।

मीडिया इंडस्ट्री में उनके इस फैसले को एक अहम बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। फिलहाल उन्होंने अपने अगले कदम को लेकर सार्वजनिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका अनुभव और विशेषज्ञता आगे भी किसी बड़े प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन