Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

‘बेस्ट ह्यूमन स्टोरी’ के लिए मिलेगा नईदुनिया की लता सिंह को इम्वा अवार्ड

इंडियन मीडिया वेलफेयर एशोसिएशन द्वारा हर वर्ष आयोजित होने वाले भव्य समारोह की कड़ी में 15 मई को नई दिल्ली के मावलंकर ऑडीटोरियम में आयोजित होने वाले 2016 इम्वा अवार्ड के लिए विभिन्न कैटेगरीज़ में देश के कई पत्रकारों को सम्मानित किया जायेगा, जिसमे रायपुर में दैनिक नईदुनिया (जागरण ग्रुप) में संवाददाता के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहीं लता सिंह को ‘बेस्ट ह्यूमन स्टोरीज़’ के लिए अवार्ड प्रदान किया जायेगा।

लता ज्यादातर मानवाधिकार जैसी खबरों पर काम करती हैं, जिससे संबंधित खबरें उन्होंने अपने आवेदन के साथ भेजा था, जिसके बाद इम्वा कमेटी ने उनका सेलेक्शन किया है। लता सिंह प्रदेश के इकलौते पत्रकारिता विश्वविद्यालय कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता व जनसंचार विवि में एम. फिल दूसरे सेमेस्टर की नियमित छात्रा हैं। लता को हाल ही विवि में आयोजित दीक्षांत समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा, छग के मुख़्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह, विस अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, कई मंत्रियों के हाथों गोल्ड मेडल भी मिला था। लता ने ह्यूमन राइट्स के लिए आगे भी बेहतर कार्य करते रहने की बात कही है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन