Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

लेजर पार्क में लिफ़्ट के लगातार फंसने को लेकर नोएडा के डीएम ने दिए जाँच के आदेश!

लेज़र पार्क सोसाइटी के लिफ़्ट में निवासियों के बार बार फंसने और एडहॉक AOA की मनमानी पर ज़िलाधिकारी ने नाराज़गी जताई, ADM स्तर के अधिकारी को सौंपा जाँच जिम्मा !

नॉएडा एक्सटेंशन के लेज़र पार्क सोसाइटी के लिफ़्ट में निवासियों के आये दिन फंस जाने के कारण निवासी खासे परेशान हो रहे थे। इसको लेकर लेज़र पार्क सोसाइटी के पीड़ित लोगों ने पिछले दिनों बिसरख थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।

थाने लेवल से लेजर पार्क को डेवेलप करने वाली कंपनी NBCC को लिफ्ट में आ रही समस्या को ठीक करने को कहा था, लेकिन NBCC ने उस पर कोई कारवाही नहीं की।

इसके कारण सोसाइटी में रहने वाले लोग लिफ्ट में लगातार फंस रहे थे। लिफ्ट मुद्दे के अलावा एडहॉक AOA की मेंटेनेंस को लेकर तानाशाही बढ़ती जा रही थी। सर्विस के नाम पर कुछ नही लेकिन रेट तय कर दिया 2.25 प्रति स्क्वायर फीट।

NBCC और एडहॉक AOA की मनमानी समेत कई मुद्दों को लेकर लेज़र पार्क सोसाइटी के होम बायर्स का प्रतिनिधि मंडल गौतम बुद्ध नगर के डीएम मनीष कुमार से कल मुलाकात की।

बैठक में डीएम ने NBCC के अधिकारी को तलाब कर लिया और कहा कि जब तक लिफ्टों का हैंडओवर नहीं हो जाता तब सभी लिफ्टों का सही से रख रखाव और ठीक से चलाने की जिम्मेदारी आपकी है। साथ ही एडहॉक AOA की मनमानी, उस पर प्रॉपर्टी डीलरों के कब्जे एवं अन्य बिन्दुओ पर ADM स्तर के अधिकारी को जाँच कर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए। साथ साथ लेज़र पार्क सोसाइटी में हो रहे अनियमितताओं की जानकारी कोर्ट रिसीवर और उनके ऑफिस को भी देनी की बात कही।

देखें लिफ्ट में फँसने का वीडियो-

https://youtu.be/kdpX62NZlko

मूल खबर-

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन