Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

इस सोमवार 44 वीं कीमोथेरेपी होगी!

रवि प्रकाश-

इस सोमवार मेरी 44 वीं कीमोथेरेपी होगी। कैंसर के साथ रहते हुए करीब ढ़ाई साल हुए। इस दौरान कुछ बहुत अच्छे, तो कुछ बहुत बुरे दिनों से वास्ता पड़ा। कैंसर अपने अंतिम स्टेज में पकड़ में आया था। इसलिए कई दरवाज़े पहले ही बंद हो चुके थे।

कैंसर के डेढ़ साल बाद सितंबर 2022 में मुझे क्रॉनिक पैंक्रियाटाइटिस हुआ। अब पिछले महीने से डायबिटीज़ के कारण इंसुलिन भी लेना पड़ रहा है। मतलब, तीन बीमारियों के साथ रहना। तीनों के अलग-अलग मेडिकेशन। मेडिकेशन का बेहिसाब खर्च।

लेकिन, शुक्रिया उन डॉक्टर्स का, जिनके कारण मैं इसके बावजूद ठीक हूँ। शुक्रिया उन नर्सेज का, जो मेरी बहनों की तरह हैं। जो सुई लगाते वक्त भी पूछती हैं कि दर्द तो नहीं हो रहा। शुक्रिया उनका, जो इस कठिन वक्त में मेरे साथ खड़े हैं। शुक्रिया उनका भी, जो गधे की सींग की तरह गायब हो गए। कैंसर की यह यात्रा सच में अनूठी है।

वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश की कैंसर की संपूर्ण कहानी जानने के लिए ये वीडियो देखें-

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन