Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

लखनऊ के कई पत्रकार इधर से उधर

लखनऊ की टीवी मीडिया में कई उलटफ़ेर हुआ है। तीन प्रमुख लोग ईटीवी छोड़ गए हैं। इनके नाम हैं- राधा कृष्ण त्रिपाठी, अवनीश विद्यार्थी और अनुराग त्रिपाठी। उधर ज़ी न्यूज़ लखनऊ से खबर है कि अनुभव शुक्ला, एहतेशाम सिद्दीकी और लंबे समय से कार्यरत अमिता पारुल नए यूपी हेड राजीव श्रीवास्तव के आने के बाद कार्यमुक्त हुए हैं।

वहीं उन्नाव से लखनऊ आये न्यूज़ स्टेट के रतीश त्रिवेदी ने भी चैनल को अलविदा बोल दिया है।

लंबे समय से एपीएन न्यूज़ में काम रही चर्चित महिला पत्रकार अनामिका सिंह के भी चैनल से इस्तीफ़ा देने की खबर है।

साधना प्लस न्यूज़ चैनल में शशांक श्रीवास्तव को लखनऊ में संवाददाता के पद पर नियुक्त किया गया है। बताया जाता है कि शशांक की वापसी ब्रजमोहन सिंह के इशारे पर की गई है।

वहीं एक अपुष्ट खबर है कि इंडिया वाइस न्यूज़ चैनल ने अपने लखनऊ के स्टाफ़ को नोटिस देकर चलता करने का इरादा किया है। बताया जा रहा है कि चैनल में आए नए मैनजेमेंट ने लखनऊ के किसी भी स्टाफ़ को न रखने की शर्त रखी थी जिसकी वजह से सभी को हटाया जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Sandeep

    July 1, 2018 at 2:46 am

    चर्चित पत्रकार वाह जी क्या बात है ? नैनीताल की याद आ गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन