Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार एवं लेखक लोकेन्द्र सिंह को मिलेगा ‘पं. प्रताप नारायण मिश्र युवा साहित्यकार सम्मान-2023’

भोपाल। मध्यप्रदेश के पत्रकार-लेखक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक लोकेन्द्र सिंह को ‘पं. प्रताप नारायण मिश्र युवा साहित्यकार सम्मान-2023’ दिए जाने की घोषणा की गई है। उन्हें यह सम्मान भाऊराव देवरस सेवा न्यास, लखनऊ की ओर से दिया जाएगा।

न्यास विगत 28 वर्षों से अवध प्रांत के जीवनदानी कार्यकर्ता स्व. प्रताप नारायण मिश्र की स्मृति में देश के युवा साहित्यकारों को सम्मानित करता आ रहा है। यह सम्मान प्रेरणास्पद साहित्य-सृजन के लिए दिया जाता है। लेखक लोकेन्द्र सिंह को यह सम्मान ‘पत्रकारिता’ विधा में दिया जा रहा है। वे देशभर के समाचारपत्र-पत्रिकाओं एवं वेबसाइट्स के लिए विभिन्न मुद्दों पर निरंतर लेखन कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि लेखक लोकेन्द्र सिंह को इसी वर्ष साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश की ओर से ब्लॉग/फेसबुक/नेट पर लेखन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार ‘अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार-2021’ भी दिया गया है।

अब तक उनकी दस से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हैं, जिनमें- डॉ. भीमराव अम्बेडकर : पत्रकारिता एवं विचार, मैं भारत हूँ (काव्य संग्रह), देश कठपुतलियों के हाथ में (लेख संग्रह), हम असहिष्णु लोग (लेख संग्रह), संघ दर्शन : अपने मन की अनुभूति, हिंदी पत्रकारिता विमर्श (संपादन), रतौना आन्दोलन : हिन्दू-मुस्लिम एकता का सेतुबंध (सह लेखक) और राष्ट्रवाद एवं मीडिया (सह-संपादक) सहित अन्य प्रमुख हैं। इसके साथ ही वे हिन्दी ब्लॉगिंग से जुड़े हैं। देश के चुनिंदा ब्लॉगर में उनकी गिनती होती है।

उनके ब्लॉग ‘अपनापंचू’ पर कहानी, कविता, ललित निबंध, रेखाचित्र, यात्रा वृत्तांत के साथ ही समसामयिक विषयों पर आलेख हैं। कोरोना महामारी के बाद से उन्होंने यूट्यूब पर ‘अपना वीडियो पार्क’ नाम से वीडियो ब्लॉगिंग भी शुरू की है। यहां भी वे कविता और यात्रा वृत्तांत के साथ सामयिक विषयों पर रोचक जानकारी प्रस्तुत करते हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन