Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह नरेंद्र मोदी की गारंटी है।

Image Dainik Bhaskar

मदन मोहन सोनी-

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के दर्जन भर ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की छापेमारी में 200 करोड़ रूपए से ज्यादा कैश जब्त किए गए हैं। यह रकम अभी और बढ़ भी सकती है क्योंकि नोटों की गिनती अभी जारी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट से इस खबर को पोस्ट करते हुए लिखा है कि जनता की पाई पाई चुकानी होगी।

पीएम मोदी ने लिखा है कि देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के ‘भाषणों’ को सुनें…इसके बाद पीएम मोदी ने हंसने वाली इमोजी भी लगाई है। मोदी ने आगे लिखा है कि
जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है।

मालूम हो कि धीरज साहू झारखंड से राज्यसभा सांसद हैं। वो एक शराब बनाने वाली कंपनी बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। धीरज साहू के अलावा उनके परिवार के दूसरे सदस्य भी इस ग्रुप से जुड़े हुए हैं और लंबे अरसे से शराब के कारोबार में हैं।

धीरज साहू के ठिकानों पर जब रेड हुई तो इतना कैश बरामद हुआ कि साथ में लाए गए 150 से ज्यादा बैग भी कम पड़ गए। फिर बोरे में भरकर कैश को ट्रक पर लादकर बैंक पहुंचाया गया।

https://twitter.com/narendramodi/status/1733040901457322300?t=lk04E5_29qyq3_nbPB64eg&s=08
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन