Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ब्लूमबर्ग के लिए भारत में ये बड़ी भूमिका निभाएंगे लवजीत!

नई दिल्ली। वैश्विक मीडिया संस्थान ब्लूमबर्ग (Bloomberg) ने अपनी अहम वैश्विक पहल ‘ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी’ के लिए लवजीत एलेक्जेंडर को डायरेक्टर, न्यू इकोनॉमी नियुक्त किया है।

अपनी नई भूमिका को लेकर लवजीत एलेक्जेंडर ने कहा कि ब्लूमबर्ग बाजार, नीति और वैश्विक आर्थिक बदलावों के संगम पर स्वतंत्र, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए एक वैश्विक मानक स्थापित करता रहा है। ऐसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है।

उन्होंने कहा कि वे भारत से ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी इनिशिएटिव को आगे बढ़ाने, देश-विदेश के कारोबार जगत और सरकारी नेतृत्व से संवाद स्थापित करने तथा वैश्विक आर्थिक विमर्श में भारत की भूमिका को मजबूती से रखने पर काम करेंगे।

इस पहल का एक महत्वपूर्ण पड़ाव 2026 में नई दिल्ली में प्रस्तावित ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम होगा, जो वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में भारत की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करेगा।

लवजीत एलेक्जेंडर ने इस अवसर के लिए डेविड हर्न (David Hearn) का आभार जताते हुए कहा कि अब तक के उनके पेशेवर सफर में जिन लोगों ने साथ दिया, वे सभी इस उपलब्धि के साझेदार हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन