Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

रिपब्लिक मीडिया से मधुकर सिंह और बेनेट कोलमैन से आयुषि तिवारी के बारे में सूचनाएं

पत्रकार मधुकर कुमार सिंह को लेकर सूचना है कि उन्होंने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ज्वाइन किया है। संस्थान में उन्हें सीनियर करेस्पॉंडेंट की भूमिका दी गई है।

मधुकर रिपब्लिक मीडिया के लिए ग्रेटर दिल्ली एरिया कवर करेंगे। रिपब्लिक से पहले वह नेटवर्क 18, न्यूज नेशन जैसे चैनलों के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं।


वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया का संचालन करने वाली कंपनी बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (BCCL) के रेवेन्यू विंग ‘रिस्पॉन्स’ में आयुषि तिवारी ने HR बिजनेस पार्टनर (HRBP) के रूप में अपनी नई भूमिका संभाल ली है।

आयुषि ने करीब तीन महीने पहले बतौर इंटर्न इस संस्थान से अपनी शुरुआत की थी। कम समय में ही उन्होंने स्ट्रैटेजिक HR की समझ विकसित करते हुए संगठन में अपनी पहचान बनाई और अब उन्हें फुल-टाइम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई भूमिका में आयुषि तिवारी रेवेन्यू डिवीजन के साथ मिलकर HR रणनीतियों को मजबूत करने और संगठन के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन