Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मजीठिया मामले में प्रताड़ित जागरण के चार कर्मचारियों को 30 मई से काम पर रखने के निर्देश

नोएडा : गौतमबुद्धनगर के उपश्रमायुक्त ने दैनिक जागरण प्रबंधन को मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिशों को लागू करने की मांग करने वाले प्रताड़ित चार कर्मचारियों को काम देने और उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इन चार कर्मचारियों में अभिषेक राजा, जगजीत राणा, आनंद कुमार और श्रीकांत सिंह का नाम शामिल है। 

गौरतलब है कि 7 फरवरी 2015 को तबादलों के विरेाध में दैनिक जागरण के कर्मचारियों ने काम रोक दिया था। इसके बाद प्रबंधन ने ईमेल जारी कर सभी तबादलों को रद्द करने और स्थानांतरित कर्मचारियों को वापस नोएडा कार्यालय में काम पर लौटने का आदेश दिया था। लेकिन उन चार कर्मचारियों को न तो काम दिया जा रहा है, न उनकी उपस्थिति दर्ज की जा रही, न ही उन्हें वेतन दिया जा रहा था। इन कमर्चारियों ने प्रबंधन से काम न देने और उपस्थिति दर्ज न कराने की शिकायत उपश्रमायुक्त से की थी।

इसी शिकायत पर 29 मई को हुई सुनवाई के दौरान प्रबंधन की ओर से उपस्थित प्रतिनिधयों ने उप श्रमायुक्त को बताया कि ये चारों कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। इसलिए इनकी उपस्थिति दर्ज नहीं की जा रही है। इस पर उपश्रमायुक्त ने कर्मचारियों को भी निर्देश दिया कि वे 30 मई से कार्यालय में उपस्थित हों और अपना काम करें। उपश्रमायुक्त के इस आदेश का पालन कराने के लिए श्रमप्रवर्तन अधिकारी को नियुक्त किया गया है। श्रमप्रवर्तन अधिकारी कर्मचारियों की 30 मई की उपस्थिति का रिकार्ड दर्ज कर उपश्रमायुक्त को देंगे ।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन