Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कुचामन सिटी (राजस्थान) के पत्रकार मनीष शर्मा को बचाया नहीं जा सका!

शबीक अहमद-

जिंदादिल पत्रकार मनीष भिंडा नहीं रहे — कुचामन ने खो दिया अपना अपना-सा इंसान

कुचामन सिटी के लिए आज का दिन बेहद दुखद और स्तब्ध कर देने वाला है। शहर के जाने-माने, मिलनसार और सकारात्मक सोच के प्रतीक पत्रकार मनीष भिंडा Manish Sharma का असामयिक निधन हो गया। करीब 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे मनीष भिंडा ने सांध्य ज्योति, लोकमत सहित कई मीडिया संस्थानों के साथ जुड़कर अपनी अलग पहचान बनाई।

मनीष भिंडा सिर्फ एक पत्रकार नहीं थे, बल्कि एक ऐसा चेहरा थे जो हर किसी के दिल के करीब था। उनकी सबसे बड़ी पहचान उनकी जिंदादिली, सहजता और सकारात्मक सोच थी। अपने जीवन में कितनी भी मुश्किलें आई हों, उन्होंने कभी भी उन परेशानियों को अपने काम और व्यवहार पर हावी नहीं होने दिया। हमेशा मुस्कुराते हुए, दूसरों को हिम्मत देने वाले मनीष, खुद के संघर्षों को भी एक सीख में बदल देते थे।

उनकी बातचीत में अपनापन झलकता था, शब्दों में सच्चाई होती थी और दिल में हर किसी के लिए सम्मान। वह सिर्फ खबरें नहीं लिखते थे, बल्कि रिश्ते बनाते थे। हर मिलने वाले को दोस्ती और भाईचारे का अहसास कराना उनकी खासियत थी।

कल सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पहले कुचामन के जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था… तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

उनके निधन से पत्रकारिता जगत ही नहीं, पूरा कुचामन शहर शोक में डूब गया है। यह क्षति सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि एक विचार, एक ऊर्जा और एक अपनत्व भरे व्यक्तित्व की है।

मनीष भिंडा का सरल स्वभाव, सच्ची मुस्कान और दिल से जुड़ने वाला व्यवहार हमेशा हम सबकी यादों में जिंदा रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस कठिन समय में संबल दे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन