Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार मनोज कुमार पटेल के खिलाफ साजिश का आरोप, फर्जी मुकदमे के विरोध में जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। जनपद के केराकत थाना क्षेत्र में न्यूज़ 18 चैनल के मान्यता प्राप्त जिला संवाददाता मनोज कुमार पटेल के विरुद्ध दर्ज मुकदमे को लेकर पत्रकारों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में पत्रकार संगठनों ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपकर मामले को पूरी तरह फर्जी और साजिश करार दिया है। जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में अवगत कराया गया कि विगत 03 अप्रैल 2026 को थाना केराकत में मनोज कुमार पटेल के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया गया, जो पूरी तरह मनगढ़ंत और आधारहीन है। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक को जांच का आदेश दिया और आश्वासन दिया कि निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से फोन पर वार्ता कर लिखित रूप में पत्रकारों को बुलाकर बातचीत करने को भी कहा।

शिकायत में कहा गया कि मुकदमे के वादी नीरज चौहान से पत्रकार मनोज कुमार का दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है और न ही वह उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते या पहचानते हैं। पत्रकारों का कहना है कि मनोज कुमार पटेल की सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने और उनकी निर्भीक पत्रकारिता पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से किसी अज्ञात साजिश के तहत यह फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया कि आरोपित मामले में किसी भी प्रकार के लेनदेन का आरोप सरासर झूठा है।

पत्रकारों ने जिलाधिकारी से मांग की कि पूरे प्रकरण की किसी निष्पक्ष एजेंसी से उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, ताकि सत्य सामने आ सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्दोष पत्रकार का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ और फर्जी मुकदमा वापस नहीं लिया गया, तो पत्रकार समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर अध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्र, जी न्यूज से अजीत सिंह, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के अध्यक्ष, दीपक सिंह (न्यूज नेशन), दीपक मिश्र (एएनआई) समेत कई प्रमुख चैनलों और अखबारों के पत्रकार उपस्थित रहे। पत्रकार चन्द्रमणि पाण्डेय, रविन्द्र मिश्र, यशवंत कुमार गुप्त, नरेन्द्र गिरी, जुबेर अहमद, बुद्धि प्रकाश तिवारी, आलोक सिंह, बख्तियार आलम, मसूद अहमद, संजय शुक्ला, बृजेश मिश्रा, अखिलेश श्रीवास्तव, बृजेश कुमार विश्वकर्मा, सोनू उपाध्याय, अजय सिंह, दीपक सिंह व अन्य पत्रकारगण मौजूद रहे।

मूल खबर-

जौनपुर में रिपोर्टर मनोज पटेल और विजेंद्र चौहान पर धोखाधड़ी का मुकदमा! https://www.bhadas4media.com/manoj-patel-vijendra-chauhan-fir-jaunpur/

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन