Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

जौनपुर में रिपोर्टर मनोज पटेल और विजेंद्र चौहान पर धोखाधड़ी का मुकदमा!

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कथित धोखाधड़ी के मामले में दो पत्रकारों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि बाउंड्रीवाल बनवाने के नाम पर लाखों रुपये लेने के बावजूद काम नहीं कराया गया और पैसे भी वापस नहीं किए गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला केराकत तहसील क्षेत्र का है। शिकायतकर्ता नीरज चौहान ने आरोप लगाया है कि News18 Uttar Pradesh Uttarakhand से जुड़े जिला संवाददाता मनोज पटेल और क्षेत्रीय संवाददाता विजेंद्र चौहान ने उससे बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए पैसे लिए थे।

शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने करीब दो लाख रुपये में काम कराने का भरोसा दिलाया था। पीड़ित का दावा है कि उसने अलग-अलग तारीखों पर गूगल पे और नकद के जरिए कुल करीब 80 हजार रुपये का भुगतान किया, लेकिन न तो बाउंड्रीवाल बनाई गई और न ही पैसा लौटाया गया।

एफआईआर में यह भी उल्लेख है कि पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने टालमटोल की और कथित तौर पर धमकी भी दी। पीड़ित ने खुद को आर्थिक रूप से कमजोर बताते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय पत्रकारिता जगत में भी हलचल मच गई है। अब सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी है कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और आगे क्या कार्रवाई होती है।

एफआईआर कॉपी देखिए…


मनोज पटेल का पक्ष पढ़ें-

पत्रकार मनोज कुमार पटेल के खिलाफ साजिश का आरोप, फर्जी मुकदमे के विरोध में जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन https://www.bhadas4media.com/manoj-patel-ke-khilaf-sajish/

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन