पिछले कुछ दिनों में सरकार ने 4पीएम यूट्यूब चैनल समेत तमाम ऐसे डिजिटल माध्यम और अकाउंट्स को प्रतिबंधित करवा दिया जो उससे सवाल करते थे। इस डिजिटल हमलेबाजी ने एक नई बहस को जन्म दिया है। लोग सवाल कर रहे हैं कि अघोषित आपातकाल नहीं तो फ्र क्या है। आखिर सरकार को किस बात के उजागर होने का भय लग रहा है। नीचे पढ़ें…
रवीश कुमार-
सरकार ने बहुत सारे खाते बंद कर दिए हैं। सरकार को लगता होगा कि लोग फिर से यही लिखेंगे कि अभिव्यक्ति की आज़ादी कुचली जा रही है और फिर भूल जाएंगे। पता चलता है कि सरकार कितनी असुरक्षित है। उसके नेताओं को नाम लेकर गालियाँ दी गईं लेकिन सरकार की हिम्मत नहीं हुई कि हाथ लगा दे। समर्थक गाली दे सकता है मगर विरोधी आलोचना नहीं कर सकता। हर तरह की आवाज़ कुचल कर, गोदी मीडिया और एजेंसी के दम पर चुनाव जीत गए क्या जीत हुई? जीत होती है बराबरी के मैदान पर हुई लड़ाई में। 12 साल बाद भी अगर अकाउंट सस्पेंड करना पड़ रहा है, 4pm को बंद करना पड़ रहा है तो साफ है कि उसके पास छिपाने के लिए ज़्यादा है, बताने के लिए कम है।
जो पर्दा हटा रहा है, उसका अकाउंट बंद कर दो। इसका विरोध करना चाहिए। कम से कम ना तो कहना चाहिए। भले कुछ हो न हो। थाने के दम पर इस देश में कोई किसी को भी डरा सकता है। इसमें क्या बड़ी बात है।
हरतोष सिंह बल-
X को Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY) की ओर से Section 69A of IT Act के तहत एक ब्लॉकिंग आदेश मिला है, जो The Caravan के अकाउंट पर किए गए एक ट्वीट से संबंधित है।
यह रहा “hero of hatred” वाले ट्वीट का स्क्रीनशॉट, और संबंधित स्टोरी को भी जरूर पढ़ें।
कारवां पत्रिका के एक्स हैंडल से किया गया ट्वीट-
18 मार्च 2026 को, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आदेश के बाद हमारे एक ट्वीट को भारत में ब्लॉक कर दिया गया।
14 मार्च 2026 को पोस्ट किया गया यह ट्वीट (जिसका स्क्रीनशॉट नीचे संलग्न है) अब भारत में उपलब्ध नहीं है; हालांकि, यह सामग्री अन्य देशों में अभी भी देखी जा सकती है।
हमें X सपोर्ट से जो सूचना मिली, उसमें इस ब्लॉकिंग आदेश के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। यह ट्वीट हमारी दिसंबर 2022 की रिपोर्ट “The submission of India Today Group” का एक अंश था।
हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर लगाए जा रहे अपारदर्शी और मनमाने प्रतिबंधों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बेबाक और निष्पक्ष पत्रकारिता का समर्थन करें।

भाविका कपूर-
मेरा X हैंडल Bhavika Kapoor5 भारत में रोके जाने के बाद अब Bharatiya Janata Party मुझे मेरे पोस्ट को लेकर डराने के लिए पुलिस कार्रवाई का सहारा ले रही है, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar पर सवाल उठाए गए थे।
Delhi Police और Bihar Police इस काम में लगाई गई हैं।
आखिर ऐसा क्या है कि बीजेपी घबरा रही है, जब नागरिक मुख्य चुनाव आयुक्त की आलोचना कर रहे हैं और ज्ञानेश कुमार के बीजेपी से कथित संबंधों को उजागर कर रहे हैं?
मेरा हैंडल भारत में रोके जाने के बाद भी उससे इतना डर क्यों?


सरकार X Corp India से बार-बार अकाउंट ब्लॉकिंग की ईमेल्स डलवा रही है. ये मुद्दा अब भयानक रूप ले रहा है. इक्कीसवीं सदी का सबसे क्रूर आपातकाल भारत में जारी है. मोदीकाल में भारत इसी तानाशाही में ‘विश्वगुरु’ बनने की राह पर बढ़ चला है. सभी साथ में आवाज़ उठाइए साथियों! राजा डरा हुआ है. -अनुमा आचार्य
सुप्रिया श्रीनेत-
आज सुबह ट्विटर पर तमाम ऐसे अकाउंट्स को इंडिया में ब्लॉक कर दिया जो सरकार से सवाल पूछते हैं, सरकार की विफलताओं को उजागर करते हैं, लोगों के मुद्दों पर सरकार को घेरते हैं
यह एक नया ट्रेंड है. पहले सरकारी आदेश से कंटेंट ब्लॉक या डिलीट करवाओ और फिर अकाउंट को भारत में बैन कर दो
यह काम अश्विनी वैष्णव के Ministry of Electronics and IT और Ministry of Information & Broadcasting के आदेश पर Section 69A of the IT Act के तहत सोशल मीडिया प्लेटफार्म से कराया जा रहा है.
सरकारी बाबू बैठ कर यह निर्धारित कर रहे हैं, क्या कंटेंट चलेगा क्या नहीं। यह अभिव्यक्ति की आज़ादी पर बहुत बड़ा हमला है. मुख्यधारा के मीडिया को अपना चरणचुंबक बना कर यह सारी कवायद अब सोशल मीडिया को रेगुलेट करने की है।
अश्विनी वैष्णव हर छोर पर विफल होने के बाद अपनी उपयोगिता कंटेंट और अकाउंट ब्लॉक करके सिद्ध कर रहे हैं
मोदी जी आप कितने कायर हैं, आलोचना के दो शब्द नहीं सह सकते? फिर ऐसे घटिया काम ही क्यों करते हैं? और वह लोग जिनको ‘लोकतंत्र खतरे में है’ सुनकर बड़ी आपत्ति होती है, अब क्या कहेंगे।
क्या एक लोकतांत्रिक देश में सवाल पूछने का मतलब सोशल मीडिया अकाउंट्स लॉक कर देना है? आप कितने ही अकाउंट लॉक कर दीजिए – ना सवालों से बच पायेंगे ना आलोचना से. अलबत्ता ऐसे काम करके अपना डर, अपना ख़ौफ़, अपनी विफलता और बयाँ कर रहे हैं
- indian_armada
- mrjethwani_
- ActivistSandeep
- Doc_RGM
- DrNimoYadav
- Nher_Who
- DuckKiBaat
इसके अलावा भारत में blocked अकाउंट्स को कमेंट में लिखिए…और एक बात याद रखिए, आज इनका अकाउंट ब्लॉक हुआ है बिना कारण के, कल आपका होगा।
यह किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
https://twitter.com/SupriyaShrinate/status/2034523445581824279



